पटना नगर निगम के कर्मी आज दोपहर 3 बजे निगम मुख्यालय मौर्या लोक में प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, पूरे बिहार के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के कर्मचारी 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उससे पहले आज सभी नगर निकायों में प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद पटना नगर निगम के सभी अंचल पर प्रदर्शन और आमसभा कर कर्मियों को हड़ताल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सबसे पहले बांकीपुर अंचल पर प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद कंकड़बाग, पाटलीपुत्र, नूतन राजधानी अजिमाबाद और पटना सिटी अंचल पर प्रदर्शन किया जाएगा। 29 जुलाई को हड़ताल के पूर्व संध्या पर मौर्य लोक से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। हमलोग ने सरकार को 2 सालों का मौका दिया पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि हमलोग ने सरकार को दो वर्षों का मौका दिया था। नगर विकास अधिकारी और यूनियन के पदाधिकारी की एक कमिटी बनी थी, जिसमें समान काम का समान वेतन को लेकर बात हुई थी। मगर एक साल से ऊपर हो गया आज तक एक भी बैठक नहीं हुई, जिससे सरकार की मजदूर विरोधी मंशा स्पष्ट है। इसलिए इस बार सरकार को कोई मौका नहीं देना चाहते जब तक मांग पूरा नहीं हो जाता। सभी निकाय में 29 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा बिहार के लोकल बॉडीज कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में आमसभा करेंगे। 5 जुलाई को मगध प्रमंडल का गया में, 6 जुलाई को पटना प्रमण्डल का पटना में, 10 जुलाई को तिरहुत प्रमण्डल का मुजफ्फरपुर में, 12 जुलाई को दरभंगा प्रमण्डल का दरभंगा में, 14 जुलाई को मुंगेर प्रमण्डल का बेगूसराय में और फिर कोसी, भागलपुर और पूर्णिया प्रमण्डल में आमसभा किया जाएगा। हड़ताल के पूर्व संध्या पर सभी निकाय में 29 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
पटना नगर निगम के कर्मियों का आज प्रदर्शन:निगम मुख्यालय मौर्या लोक में जुटेंगे, नगर निकायों में 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल