Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना- नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ गैंग रेप:तिलक समारोह में डांस के बहाने बुलाया, रात भर की दरिंदगी; तीन नामजद सहित 13 लोगों पर FIR


पटना के नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने गांव बुलाया गया था, जहां दोनों बहनों के साथ कई लोगों ने रेप किया। इस मामले में नौबतपुर थाने में तीन नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली है, वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराए के मकान में रहकर डांस प्रोगाम कर अपना जीवन यापन करती हैं। क्या हुआ था… गांव जाने से थाने पहुंचने तक पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, यह घटना 18 जून की है। पीड़िताओं को नौबतपुर के एक गांव में तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। इस कार्यक्रम की बुकिंग भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने की थी। मुन्ना कुमार ने दोनों बहनों को डांस कार्यक्रम के लिए मीठापुर से स्कूटी पर बैठाकर अपने गांव ले गया। आरोप है कि मुन्ना, उसके चचेरे भाई सूरज, भानु कुमार और अन्य युवकों उन्हें कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद बहनों को बंधक बनाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गए, जहां सभी ने बारी से बारी से पूरी रात उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आगे बताया कि जब वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी गई। लड़कियों ने आरोप लगाया हैं कि आरोपियों ने उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले गए, जहां सभी ने बारी से बारी से पूरी रात दुष्कर्म किया। घर लौटते समय रास्ते में लड़कियों के शोर मचाने पर जुटे लोग अगली सुबह 19 जून को आरोपी दोनों बहनों को एक गाड़ी से वापस छोड़ने जा रहे थे। जब वाहन फुलवारीशरीफ इलाके में पहुंचा, तो युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए और डायल-112 पर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर फुलवारीशरीफ थाने ले आई। इसके बाद घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत नौबतपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नौबतपुर पुलिस टीम फुलवारीशरीफ पहुंची और पीड़िताओं को अपने साथ लेकर थाने आई। तीन नामजद समेत 13 लोगों पर FIR, घटना की गंभीरता को देखते हुए फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ-2 दीपक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया है। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि, ‘पीड़िताओं के आवेदन के आधार पर मुन्ना कुमार, सूरज कुमार और भानु कुमार सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिरासत में एक आरोपी, छापेमारी जारी नौबतपुर थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि, ‘पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब दोनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जिसके बाद रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिर बयान के लिए न्यायालय भेजा जाएगा।’

थानाध्यक्ष ने आगे बताया, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles