Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में मुजफ्फरपुर की छात्रा ने किया सुसाइड:किराए के कमरे में लटकी मिली लाश, BA की पढ़ाई कर रही थी


पटना में गुरुवार की सुबह BA की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली। मृतका मुजफ्फरपुर के साहेबगंज राजवाड़ा निवासी संध्या कुमारी है। जो 2023 से शिवपुरी में शेष कुमार के मकान में किराए के मकान में रह रही थी। सुबह मकान मालिक ने कई बार दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन अंदर से जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने शास्त्री नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब कमरे का दरवाजा खोला गया। संध्या की लाश मिली। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की है। मोबाइल पुलिस ने जब्त किया घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना स्थल पर शास्त्री नगर थाने की ओर से एडिशनल एसएचओ अभय कुमार वशिष्ठ महतो समेत दूसरे पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। युवती के परिजनों को भी पुलिस की ओर से खबर की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles