![]()
कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ला निवासी मोहम्मद कमरूल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी ससुराल खोरवा गांव में ही रह रहा था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पत्नी और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
आरोप है कि शुक्रवार रात कमरूल की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने और कथित तौर पर साक्ष्य मिटाने के लिए पास के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। वायरल वीडियो से पुलिस को मिली जानकारी
घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला के गले में गमछा डालकर उसे खींचते हुए दिखाया गया है। वीडियो के ऑडियो में कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्द भी सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिख रहे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो सामने आते ही हरकत में आया प्रशासन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन को मामले की जानकारी मिली। इसके बाद कब्रिस्तान में दफन शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदी गई कब्र
रविवार को मजिस्ट्रेट सोनू भगत की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने कब्र खोदी। शव को बाहर निकालने के बाद टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष के लोग फरार-मजिस्ट्रेट
मजिस्ट्रेट सोनू भगत के अनुसार पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। घटना में किसकी भूमिका थी और हत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।
पति की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया शव, VIDEO:कटिहार में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला, पत्नी-ससुरालवालों पर आरोप; फरार

