Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पत्थलगड़ा में डीजल-पेट्रोल संकट गहराया, शादी के सीजन में बढ़ी परेशानी

भास्कर न्यूज | पत्थलगडा पत्थलगडा प्रखंड के सभी पेट्रोल पंपों में पिछले दो-तीन दिनों से डीजल की भारी किल्लत बनी हुई है। पेट्रोल की भी कमी से आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भारत पेट्रोलियम पंप में लंबे समय से ताला लटका हुआ है। वहीं नंद पेट्रोलियम में भी सोमवार को ताला बंद रहा। थाना के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर “डीजल नहीं है” का पोस्टर लगा दिया गया है। यहां दोपहिया वाहनों में भी सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। ₹100 से अधिक का पेट्रोल किसी भी बाइक या गाड़ी में नहीं दिया जा रहा है। स्टॉक आज तक का ही उपलब्ध है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके कारण ग्राहकों को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शादी-विवाह के लगन के इस सीजन में ईंधन संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खासकर बारात ले जाने वाले वाहनों को डीजल नहीं मिलने से भारी परेशानी हो रही है। टेंट, लाइट और जनरेटर संचालकों ने बताया कि डीजल की कमी के कारण वे वैवाहिक समारोहों में जनरेटर चालू नहीं कर पा रहे हैं। टेंट संचालक प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की कमी से समारोह और कार्यक्रमों पर भी असर पड़ रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से उत्पन्न इस अभूतपूर्व स्थिति से यात्री वाहन संचालकों के साथ-साथ मालवाहक वाहन मालिक भी प्रभावित हैं। कई वाहन ईंधन के अभाव में गैरेज से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पत्थलगड़ा के लगभग सभी पेट्रोल पंपों में स्टॉक समाप्ति की स्थिति में पहुंच चुका है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।शादी के कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग में भारी देरी हो रही है। रांची और अन्य जिलों में 14 किलो के सिलेंडर के लिए 25-30 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles