![]()
लगाम गांव निवासी भाजपा नेता उमेश महतो को 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह धनबाद के हीरापुर के पास पकड़े गए आरोपी को गुरुवार को मुरी पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद हरियाणा ले जाया गया। उसे 26 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के अधिकारी भरत भूषण ने बताया कि उमेश पर यमुनानगर स्थित एक कंपनी को स्क्रैप और कोयले की आपूर्ति करने के नाम पर 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस टीम 14 अक्टूबर को झारखंड पहुंची थी। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसकी लोकेशन कभी बंगाल, कभी बिहार, झारखंड तो कभी ओडिशा में मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने हाईटेक लोकेशन ट्रैकर की मदद ली। मंगलवार को उसकी लोकेशन बंगाल के तुलिन और झालदा के बाद बोकारो में मिली, लेकिन फिर मोबाइल बंद हो गया। -शेष पेज 10 पर
पत्नी के नाम पर खोली थी एजेंसी:65 लाख की ठगी, भाजपा नेता धनबाद से गिरफ्तार

