Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पत्नी, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने आरोप:सूरज सुसाइड मामला, दोनों पक्ष ने थाने में दिया आवेदन; पिता बोले- बेटे को प्रताड़ित किया जा रहा था


भागलपुर पुलिस ने सूरज कुमार यादव सुसाइड मामले में जांच तेज कर दी है। मृतक के पिता लोरिक यादव ने ने सुसाइड के लिए उसकी पत्नी, सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रसलपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। लोरिक यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही उनके पुत्र को लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण वह गहरे तनाव में रहने लगा था। पत्नी के साथ लगातार हो रहे विवाद और ससुराल पक्ष के दुर्व्यवहार से परेशान होकर सूरज ने आत्मघाती कदम उठाया। पत्नी ने झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप वहीं, दूसरी ओर मृतक की पत्नी रक्षा कुमारी ने भी थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के आरोपों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रसलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला धनोरा गांव निवासी सूरज कुमार यादव की शादी 7 मई 2026 को रक्षा कुमारी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद और विवाद शुरू हो गया था। लोरिक यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि शादी के बाद से घर का माहौल तनावपूर्ण रहने लगा था। छोटी-छोटी बातों पर विवाद और गाली-गलौज की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। लगातार मानसिक तनाव के कारण सूरज परेशान रहने लगा था। इसी तनाव से दूर रहने और रोजगार की तलाश में वह दिल्ली चला गया था। हालांकि वहां भी वह घरेलू विवाद को लेकर चिंतित रहता था। ससुराल से निराश होकर वापस घर लौटा था मृतक के पिता ने बताया कि 11 जून को सूरज दिल्ली से अपने घर लौटा। घर आने के बाद उसने वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद को समाप्त करने और रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिश की। इसी उद्देश्य से वह अपनी पत्नी के मायके गया था। आरोप है कि वहां उसके ससुर साधु यादव और सास सव्या देवी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद वह निराश होकर वापस घर लौट आया। 12 जून को शाम के समय घर पहुंचने पर पत्नी के साथ फिर विवाद हो गया, जिससे वह और अधिक तनावग्रस्त हो गया। परिवार के मुताबिक विवाद के बाद सूरज घर से निकल गया और गांव के समीप स्थित गौहर बगीचे में चला गया। देर शाम जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बगीचे में एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। प्रताड़ना से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम सूरज के पिता लोरिक यादव का आरोप है कि पत्नी द्वारा लगातार की जा रही मानसिक प्रताड़ना और ससुराल पक्ष के दुर्व्यवहार ने उनके पुत्र को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने उसकी पत्नी रक्षा कुमारी, ससुर साधु यादव और सास सव्या देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस वहीं, मृतक की पत्नी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए ससुराल पक्ष पर ही प्रताड़ना और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles