Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पत्नी से विवाद के बाद रेलवे टेक्नीशियन ने दी जान:नालंदा के सुचवेन्द्र कुमार आरा में कार्यरत थे, पंखे से लटककर दी जान


नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित रामचंद्रपुर रेहटपर मोहल्ले में पत्नी से विवाद के बाद एक रेलवे टेक्नीशियन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया मृतक की पहचान वेन थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा निवासी सुचवेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। वह आरा में रेलवे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे और दो बेटों के पिता थे। परिजनों ने क्या कहा परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सुचवेन्द्र कुमार मानसिक रूप से परेशान हो गए। बताया गया कि विवाद के बाद उन्होंने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लहेरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles