Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

परिजन को देख गमछा छोड़कर भागा प्रेमी:जमुई में मंडप पर बैठी रही प्रेमीका, शादी करने के लिए 3 दिन से थे फरार


जमुई के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में मंगलवार को एक प्रेमी युगल की शादी अधूरी रह गई। विवाह की तैयारियों के बीच युवती के परिजन मंदिर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। इस घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पटना जिले के एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक कोचिंग संस्थान में मिले थे। उनके अंतर्जातीय संबंध के कारण युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। 3 दिन से फरार थे युवक-युवती परिजन के विरोध के चलते प्रेमी युगल तीन दिन पहले घर से फरार हो गया था। वे पहले खुसरूपुर में एक दोस्त के यहां रुके, फिर बनारस गए। बाद में युवक के एक मित्र की मदद से वे जमुई पहुंचे और पत्नेश्वर धाम शिव मंदिर में शादी करने का फैसला किया। मंगलवार को मंदिर परिसर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंडप सजाया जा रहा था और युवती सूट-चुनरी में सजी थी, जबकि युवक मंडप पर बैठा था। दोनों ने पुजारी नीरज पांडेय से जल्द विवाह संपन्न कराने का अनुरोध किया। परिजन को देखकर गमछा छोड़कर युवक भागा पुजारी नीरज पांडेय ने बताया कि उन्होंने युगल से आवश्यक दस्तावेज और पहचान पत्र जमा करने को कहा था, लेकिन वे इसमें देरी कर रहे थे। इसी बीच, अचानक युवती के परिजन मंदिर पहुंच गए। उन्हें देखते ही युवक घबराकर अपना गमछा छोड़कर मौके से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने युवती को पकड़ लिया और जबरन अपने साथ ले गए। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। आसपास के लोग इस घटनाक्रम को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर सामाजिक बंधनों और पारिवारिक दबाव के बीच फंसे प्रेम संबंधों की जटिलता को उजागर करती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles