Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में डॉक्टर की कार घर में घुसी:एक ग्रामीण की मौत, देर रात पाटन से लौटते समय हुआ हादसा; कार सवार भी जख्मी


पलामू जिले में गुरुवार रात एक डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई, जिससे आंगन में सो रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर भी घायल हो गए। यह घटना देर रात 12 बजे के करीब मेदिनीनगर-पाटन रोड में हुई। पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार अपनी कार से मेदनीनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। सिक्की गांव में तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई। टर्निंग पर उनका नियंत्रण हट गया और कार पास के घर में जा घुसी। कार ने घर के आंगन में सोए विनोद सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर घर के लोग और आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। विनोद सिंह को अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर मिथिलेश कुमार को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक विनोद सिंह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार विद्यार्थी ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी की कार से यह हादसा हुआ है, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई है और डॉक्टर घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles