Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में दूल्हे के दोस्त को गोली मारने वाला गिरफ्तार:जयमाला स्टेज पर चढ़ने और हथियार के वीडियो को लेकर हुआ था विवाद


पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव में शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में दूल्हे के दोस्त को निशाना बनाकर गोली मारी गई थी। यह विवाद जयमाला स्टेज पर चढ़ने और एक अवैध हथियार का वीडियो बनाने को लेकर बराती और लड़की पक्ष के बीच शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई, जिसमें दूल्हे का दोस्त घायल हो गया। गोली लगने से गढ़वा जिले के पोटमा गांव निवासी कमल चौधरी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया, जो दूल्हे का दोस्त है। गोली उसके पैर में लगी थी। आरोपी की पहचान लड़की पक्ष से मौजूद पारा शिक्षक राकेश चौधरी (42) के रूप में हुई है। घटना 11 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। जयमाला कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसी दौरान राकेश चौधरी ने अवैध देशी कट्टा लहराया, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो डिलीट करने को लेकर भी विवाद हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गाई। इसी दौरान राकेश चौधरी ने फायरिंग कर दी, जिससे कमल चौधरी के पैर में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर मौके पर पहुंची। घायल युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles