Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में पारा शिक्षक की गला रेतकर हत्या:शराब पार्टी के बाद वारदात को दिया अंजाम, किसी परिचित ने फोन कर घर से बुलाया था


पलामू जिले में एक 45 वर्षीय सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) उदय सिंह की हत्या कर दी गई। चिल्हो खुर्द निवासी उदय सिंह का शव गुरुवार रात छतरपुर मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नगदारा गांव के पास मिला। वह गांव के स्कूल में सहायक अध्यापक थे और झोला छाप डॉक्टर के रूप में भी लोगों का इलाज करते थे। पुलिस के अनुसार, उदय सिंह को किसी परिचित ने फोन कर घर से बुलाया था। आशंका है कि उन्होंने बुलाने वाले व्यक्ति के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बैठकर शराब पार्टी की थी। मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली घटनास्थल से शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं। बदमाशों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी। रात में उदय सिंह के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नगदारा में पाटन जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर उनका शव खून से लथपथ अवस्था में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि इस हत्या में किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है। मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच जारी पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles