Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में फोरलेन पर 15 दिन में तीसरी मौत:सड़क हादसे में झोला छाप डॉक्टर की मौत से आक्रोश, भीड़ ने पुलिस कैंप को उखाड़ा


मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में गुरुवार दोपहर फोरलेन सड़क पर एक सड़क दुर्घटना हुई। एक हाइवा ने स्कूटी सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के करार निवासी 35 वर्षीय माजिद आलम उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है। वह स्व सलीम अंसारी के पुत्र थे और पेशे से झोला छाप डॉक्टर थे। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने घटनास्थल के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पुलिस के कैंप को भी उखाड़ दिया। वे उपायुक्त को मौके पर बुलाकर वार्ता करने की मांग पर अड़े रहे और निचले स्तर के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से बात करने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारी घटनास्थल पर ओवरब्रिज निर्माण और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी मौके पर पहुंचे। वे जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, माजिद आलम स्कूटी से मेदिनीनगर आ रहे थे। पोखराहा चौक पर नेशनल हाईवे के फोरलेन पार करते समय एक हाइवा ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें एमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद उनके परिचितों ने शव की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। इस घटना पर 15 दिनों में यह भारी वाहन की टक्कर से यह तीसरी मौत है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles