Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत:जंगल में बकरी चराने गई थी, शरीर पर मिले काफी सारे डंक के गहरे निशान


पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ जंगल में शनिवार को जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तीतू भुइयां की पत्नी सविता देवी के तौर पर हुई है। वह अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। मृतक के पति तीतू भुइयां ने बताया कि शनिवार सुबह सविता देवी रोज की तरह बकरियां चराने पास के सोरठ जंगल गई थीं। जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटीं, तो परिवार को चिंता हुई और उन्होंने जंगल में उनकी तलाश शुरू की। सविता देवी जंगल में मृत मिलीं तलाश के दौरान पता चला कि गांव के कमेश भुइयां पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिससे वह घायल हो गए। कमेश भुइयां ने बताया कि सविता देवी पर भी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया था। इस जानकारी के बाद परिवार के लोग जंगल पहुंचे और सविता देवी को ढूंढना शुरू किया। काफी तलाश के बाद सविता देवी जंगल में मृत मिलीं। उनके पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के गहरे निशान थे। ज्यादा मधुमक्खियों के काटने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles