Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:घर से शनिवार को ही निकली थी महिला, बिना पोस्टमॉर्टम अंतिम संस्कार की थी तैयारी


पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान डुमरी पंचायत के उल्वार गांव के चिड़ीखुर्द टोला निवासी मनोज परहिया की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है। घर से निकली थी महिला, तलाश के दौरान मिला शव परिजनों के अनुसार, पूनम देवी शनिवार दोपहर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद जंगल में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को फंदे से उतार लिया और घर ले आए, जिससे मामले को लेकर और भी संदेह गहराने लगा है। बिना पोस्टमॉर्टम अंतिम संस्कार की थी तैयारी रविवार को परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही पूनम देवी का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना मनातू थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने शुरू की जांच, आत्महत्या या कुछ और? मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles