Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में बनारस की तर्ज पर हुई गंगा आरती:दीपों की रोशनी में भक्तिमय हुआ माहौल, दुर्गा पूजा पंडाल के पास जुटे श्रद्धालु


बनारस के गंगा घाटों पर होने वाली भव्य गंगा आरती की झलक बक्सर के चौसा नगर पंचायत में देखने को मिली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर अमर नवयुवक छात्र संघ दुर्गापूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल के समीप गंगा आरती का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटियों की गूंज के बीच दीपों की रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आरती के दौरान मां गंगा की स्तुति और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा आरती बक्सर में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले पंडित लाला बाबा और कपिलमुनी बाबा के नेतृत्व में संपन्न हुई। आयोजन में चौसा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाएं भी नए परिधानों में आरती देखने पहुंचीं। दीपों की रोशनी और पारंपरिक धार्मिक विधियों के बीच आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। पंडित लाला बाबा और कपिलमुनी बाबा हुए सम्मानित कार्यक्रम के दौरान चौसा की समाजसेवी चंदा चौरसिया ने पंडित लाला बाबा और कपिलमुनी बाबा को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भव्य गंगा आरती में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। प्रसाद में बांटी गई खीर आयोजन में पूर्व मुखिया बृज बिहारी सिंह, नेता अभिमन्यु सिंह, उपचेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज और एसटी आयोग के सदस्य राजू खरवार सहित जनप्रतिनिधि और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर वितरित की गई। बनारस की गंगा आरती से प्रेरित इस आयोजन ने चौसा में दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल को आध्यात्मिक रंग दिया। श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह को दर्शाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles