Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फुलवारीशरीफ में चाचा ने भतीजे को मारी गोली:प्रेम प्रसंग के विवाद में वारदात, पत्नी बोली- बहू से मेरे पति का अफेयर था


पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दै। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की आशंका है। गोली मारने के बाद आरोपी ललन शर्मा मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दीपक कुमार(30) के तौर पर हुई है। घटना बभनपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, दीपक और उसके चाचा ललन शर्मा के बीच चार साल से विवाद चल रहा था। ललन शर्मा की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का भतीजे की पत्नी से नाजायज संबंध था। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे को गोली मारना चाहता था। मेरे पति ने ही उसको गोली मारी है। जमीन को लेकर झगड़ा वहीं, दूसरी ओर दीपक की मां का कहना है कि ललन शर्मा(55) ने मेरे बेटे और बहू से सड़क किनारे कीमती जमीन को धोखे से लिखवा लिया था। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। आज सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके से चार खोखे बरामद खबर मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी ललन शर्मा बिल्डर का काम करता है। पुलिस सबूत इकट्ठा कर जांच कर रही है। हत्या की असली वजह और इस्तेमाल हथियार का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles