Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में रेलकर्मी के घर 8 लाख की चोरी:चोरों ने दीवार में छेद कर खोला दरवाजा, नदी में फेंके मिले खाली बक्से-सूटकेस


पलामू के पंडवा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव में रेलकर्मी के घर से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। इस संबंध में रेलकर्मी के पिता बीरबल मेहता ने पंडवा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बीरबल मेहता के दो बेटे रेलवे में कार्यरत हैं, जिनमें से एक की पोस्टिंग बरवाडीह में और दूसरे की रांची में है। घटना के समय घर में केवल बीरबल मेहता और उनकी पत्नी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बीरबल मेहता रविवार रात करीब तीन बजे बाथरूम जाने के लिए उठे। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था, जबकि उनकी पत्नी जिस कमरे में सो रही थीं, उसका दरवाजा बाहर से बंद था। शक होने पर उन्होंने घर के अन्य कमरों की जांच की, जहां सामान बिखरा पड़ा मिला। बक्से और सूटकेस गायब थे और दीवान पलंग का बॉक्स भी खुला हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के बाहरी दरवाजे की सिटकिनी के पास छेद किया था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने उसी छेद के सहारे दरवाजा खोलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामानों में सोने की चेन, अंगूठी, कंगन, नथिया पिन, चांदी के पायल, कटोरा, बिछिया, बेरा समेत करीब 20 हजार रुपए नगद शामिल हैं। चोरों ने जेवर निकालने के बाद बक्से और सूटकेस को घर से आधा किलोमीटर दूर नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान नदी के बालू पर बिखरे बक्से और सूटकेस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles