Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में लोन की किस्त जमा कराने ले गया कर्मी:बाइक से गिरने पर सिर में लगी चोट, अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ फाइनेंस कर्मी


पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रजवार गांव निवासी 30 वर्षीय प्रतिमा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ बैंक संबंधी काम से जा रही थी। इसी दौरान छतरपुर-हरिहरगंज मार्ग पर सुलतानी घाटी के पास बाइक से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद 10 माह का बच्चा बाल-बाल बच गया। किस्त जमा कराने के बहाने घर से ले गया था कर्मी परिजनों का आरोप है कि प्रतिमा देवी को फाइनेंस कंपनी का एक कर्मी लोन की किस्त जमा कराने के बहाने घर से लेकर गया था। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा ने समूह से ऋण लिया था और कुछ किस्तें जमा भी की थीं। हालांकि, छतरपुर स्थित बैंक खाते में केवाईसी संबंधी समस्या के कारण भुगतान अटक गया था। इसी वजह से उन पर लगातार किस्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। मृतका की सास माहेश्वरी देवी ने बताया कि बिहार के कुटुंबा निवासी रोहित नामक कर्मी मंगलवार को उनकी बहू को छोटे बच्चे के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था। अस्पताल छोड़कर फरार हुआ कर्मी घटना के बाद देर शाम परिजनों को केवल हादसे की सूचना दी गई। जब वे रात में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचे, तो उन्हें प्रतिमा देवी का शव और बच्चा मिला, लेकिन बाइक चला रहा कर्मी वहां से गायब था। परिजनों का आरोप है कि वह महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद चुपचाप फरार हो गया। अस्पताल परिसर में उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित सौंपा घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और बाद में परिजनों के पहुंचने पर उन्हें सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फरार कर्मी की तलाश की जा रही है। आज शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। परिजन दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles