Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन:फरार हत्यारोपी की गाड़ियां जब्त, घर पर जेसीबी चलाने की तैयारी; संपत्ति की जांच


पलामू पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल की तीन गाड़ियां जब्त कर ली हैं और उसके आत्मसमर्पण न करने पर मकान को जेसीबी से गिराने की तैयारी कर रही है। उसकी संपत्ति की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी कांड की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस टीम आरोपी प्रदीप तिवारी के मेदिनीनगर स्थित रेडमा आवास पर पहुंची। पुलिस ने घर में खड़ी थार रॉक्स, फॉर्च्यूनर और वेन्यू जैसी तीन गाड़ियां जब्त कर शहर थाना ले आई। इन गाड़ियों की जांच के लिए डीटीओ को भी सूचित किया गया है। पुलिस ने प्रदीप तिवारी के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आरोपी को पेश करने की चेतावनी दी है, अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जाएगी। नग्न अवस्था में लाश बरामद हुई थी यह मामला मेदिनीनगर के रेडमा निवासी विनीत तिवारी की हत्या से जुड़ा है। विनीत का 25 अप्रैल की शाम उसके घर के पास से अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन 26 अप्रैल की सुबह उसकी नग्न अवस्था में लाश सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से बरामद हुई थी। विनीत के पिता विनोद तिवारी ने अपने पड़ोसी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और उसके भाई दिलीप तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में घर के पास रास्ते को लेकर हुए विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। एसपी कपिल चौधरी ने कहा है कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने जिले में गुंडागर्दी न चलने देने और अपराधियों को कानून के दायरे में नियंत्रित करने का संकल्प दोहराया। इस हत्याकांड के विरोध में और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन पहले शहर में कैंडल मार्च भी निकाला गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles