Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलाम में सुसर ने दामाद को टांगी से काटा:बेटी को लेने ससुराल गया था, ससुर से हुआ विवाद, मकई के खेत में मिला शव


पलामू जिले के भिखही गांव में रविवार को एक व्यक्ति का शव ससुराल के पास मकई के खेत से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बभन्डी गांव निवासी गांधी भुइयां के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांधी दोनों पैरों से दिव्यांग थे। शुरुआती जानकारी में ससुराल में विवाद के बाद धारदार हथियार से उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गांधी अपनी बड़ी बेटी को लाने के लिए ससुराल पहुंचे थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने दो बच्चों के साथ किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बिहार चली गई थी, जबकि बड़ी बेटी अपनी नानी के घर रह रही थी। बेटी को वापस लाने के लिए गांधी ससुराल पहुंचे थे। बेटी को लेने पहुंचे थे, ससुर से हुआ विवाद ग्रामीणों के अनुसार, गांधी का अपने ससुर जगदेव भुइयां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान जगदेव ने टांगी से गांधी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर के पास मकई के खेत में फेंक दिया गया। सुबह खेत में शव मिलने की जानकारी फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद से आरोपी ससुर जगदेव भुइयां फरार बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की वजह और घटना का पूरा घटनाक्रम अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शुरू की जांच, हथियार की तलाश शव मिलने की सूचना पर छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कर रही है। साथ ही विवाद की वास्तविक वजह और शव को मकई के खेत तक पहुंचाने के घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। आरोपी ससुर की गिरफ्तारी के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles