पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटिया गांव में गुरुवार देर शाम एक 15 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अर्जुन अल्डा के रूप में हुई है, जो कुलड़िहा मिडिल स्कूल का छात्र था और उसने हाल ही में आठवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर बाहर घूमने जाने की जिद करता था। घटना के समय गुरुवार शाम को घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान अर्जुन ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा बनाकर यह कदम उठाया। सबसे पहले अर्जुन के भतीजे ने उसे फंदे से लटका देखा। वह किसी काम से घर पहुंचा था। घर के अंदर पहुंचते ही उसने अर्जुन को इस हालत में पाया और तुरंत परिजनों व आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक के पिता का नाम मंगल सिंह अल्डा है। अर्जुन अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के अनुसार, वह शांत स्वभाव का किशोर था और अधिकतर समय घर के आसपास ही रहता था, लोगों से कम बातचीत करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमी सिंहभूम के बेटिया गांव में किशोर ने की आत्महत्या:आठवीं का छात्र घर में फंदे से लटका मिला, सुसाइड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं