Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वन विभाग की टीम ने पिकअप में लदी 60 हजार रुपए की कटहल की लकड़ी जब्त की


कुडू वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर छापामारी करते हुए प्रखंड थाना क्षेत्र के फुलसुरी गांव से एक पिकअप वाहन में लदी कटहल लकड़ी को जब्त किया। पिकअप वाहन चालक व तस्कर फरार हो गए है। मामले पर कुडू वन क्षेत्र के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली कि फुलसुरी में कटहल के विशाल पेड़ को बगैर अनुमति के काटते हुए पिकअप वाहन से रांची भेजा जा रहा है। सूचना पर वन विभाग के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी पंकज कुमार, वनपाल गौतम राम, संदीप कुमार राम व क्युआरटी की टीम ने छापामारी शुरू किया। फुलसुरी गांव की तरफ से एक पिकअप वाहन आता नजर आया। वन विभाग ने पिकअप वाहन को रूकने का इशारा किया तो चालक तेजी से वाहन को लेकर भागने लगा। वाहन का पीछा किया गया। लापुर गांव से आगे पिकअप वाहन के चालक व तस्कर वाहन को सड़क पर छोड़ फरार हो गए। वन विभाग ने वाहन को कुड़ू लाया और चालक और लकड़ी तस्कर की पहचान के लिए जांच कर रही है। वहीं जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताया जा रहा है। ज्ञात हो कुड़ू वन क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी माफिया पेड़ की कटाई कर अवैध रूप से कारोबार कर रहे है। प्रावधान: आरक्षित या संरक्षित वनों से बिना अनुमति के पेड़ काटने या लकड़ी ले जाने पर 6 महीने से लेकर 2 साल तक की जेल हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles