Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में मुकेश बारजो हत्याकांड का खुलासा:15 जून को मिली थी लाश; एक आरोपी गिरफ्तार, बच्चे को लेकर हुआ था विवाद


पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय मुकेश बारजो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुकेश का शव कांटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से बरामद किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी ने बताया कि 15 जून को कांटेपाड़ा के ग्रामीण मुंडा ने नाले में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना दी थी। शव अत्यधिक सड़ा-गला होने के कारण शुरुआत में पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से शव की पहचान छोटा महुलडीहा गांव निवासी मुकेश बारजो के रूप में हुई। मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो के आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश बारजो और गांव के फंटुस लागुरी के बीच एक बच्चे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि फंटुस लागुरी, मुकेश बारजो के घर से उसके बच्चे को बिना बताए अपने साथ ले गया था, जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जगन्नाथपुर रफाएल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और गहन अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 16 जून को 35 वर्षीय फंटुस लागुरी को गिरफ्तार कर लिया। बहामन टुटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238 के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles