Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में 25KG का विस्फोटक डिफ्यूज:सोनपोखरी गांव में सुरक्षित तरीके से किया गया नष्ट, आसपास के क्षेत्र करा दिए गए थे खाली


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में 23 जून को बरामद संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ को शुक्रवार को भारतीय सेना की बम निरोधक एवं निष्क्रियकरण (बीडीडीएस) टीम ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। इस अभियान के दौरान व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए, जिससे किसी भी ग्रामीण या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, यह संदिग्ध विस्फोटक 23 जून को ग्रामीणों की सूचना पर मुंडा टोला स्थित खेत के समीप पाया गया था। यह लगभग 56 सेंटीमीटर लंबा, 42.5 सेंटीमीटर व्यास का और 20 से 25 किलोग्राम वजनी था। संभावित खतरे को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। विस्फोटक को गांव से दूर एक सुरक्षित स्थान पर रखकर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसके बाद, भारतीय सेना की बीडीडीएस टीम को बुलाया गया ताकि इसे नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनोहरपुर थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, स्थानीय मुखिया और ग्राम प्रधान की उपस्थिति में बीडीडीएस टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध विस्फोटक का विनष्टीकरण किया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया था और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। प्रशासन ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ। प्रारंभिक जांच में इसे एक पुराना मोर्टार शेल होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध विस्फोटक या धातु की वस्तु दिखाई दे, तो उसे न छुएं और तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles