Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल का मौसम: मतदान से पहले चढ़ेगा पारा, चुनाव खत्म होते ही चलेगी लू

पश्चिम बंगाल का मौसम: मतदान से पहले चढ़ेगा पारा, चुनाव खत्म होते ही चलेगी लू

Bengal Weather: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस साल गर्मी का मौसम जल्दी आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी इस बार अधिक असर दिखायेगी. पिछले एक सप्ताह से तेज हवा और बारिश का चल रहा सिलसिला अब थम गया है. बारिश के कारण मौसम भी काफी सुहावना था. चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही थी, लेकिन अप्रैल में सुहावने वो दिन खत्म हो गए हैं. सुहावना मौसम अब बदलने वाला है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताहांत में गर्मी अस्थायी रूप से बढ़ जाएगी.

अप्रैल में पारा जा सकता है 40 पार

मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे अप्रैल की तारीखें बढ़ेंगी, वैसे वैसे बंगाल में गर्मी का पारा भी चढ़ेगा. इस मौसम में पहली बार बंगाल का पारा चालीस डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह भी कहा है कि इस बार बंगाल में लू चलने की प्रबल संभावना है. बैशाख-जेष्ठ के दौरान बंगाल में और अधिक लू चलने का खतरा है. मई में लू की तीव्रता और बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,पश्चिमी क्षेत्र में एक-दो दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कोलकाता में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, यह गर्मी अस्थायी है, क्योंकि रविवार से फिर से तूफान और बारिश होने का अनुमान है. राज्य के सभी जिलों में सोमवार, 6 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बारिश की कोई संभावना नहीं

गुरुवार को कोलकाता के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हवा में सापेक्ष आर्द्रता 80 से 96 प्रतिशत के बीच रहेगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा-हुगली में भी आज आसमान साफ ​​रहेगा. हालांकि, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और नदिया में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूच बिहार, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Also Read: बंगाल का मौसम : सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कोलकाता में येलो अलर्ट

The post पश्चिम बंगाल का मौसम: मतदान से पहले चढ़ेगा पारा, चुनाव खत्म होते ही चलेगी लू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles