Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल : दुर्गापुर के मलानदिघी में एक साथ 4 नरकंकाल मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दुर्गापुर से निमाई दास की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले में कांकसा थाना क्षेत्र के मलानदिघी स्थित जाठगढ़िया मोड़ इलाके में जंगल से एक साथ 4 नरकंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके को घेरकर कंकालों को बरामद किया.

जंगल की घेराबंदी कर पुलिस ने बरामद किये कंकाल

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर कंकाल पड़े होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जंगल के काफी अंदर जाने के बाद 4 नरकंकाल पड़े मिले. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी कंकालों को बरामद किया. घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया.

किन लोगों के हैं कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

ये 4 कंकाल किन लोगों के हैं, कितने समय से जंगल में पड़े थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन नरकंकालों का संबंध किसी लापता व्यक्ति से तो नहीं है.

ये भी पढ़ें: लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, इलाके में शोक और आक्रोश

डीसीपी बोले- फॉरेंसिक जांच के बाद सामने आयेंगे तथ्य

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर रासप्रीत सिंह ने बताया कि एक साथ 4 कंकाल बरामद किये किये गये हैं. प्रारंभिक जांच में इन्हें मानव कंकाल माना गया है. फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कंकालों को बरामद किया गया. फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही कंकालों की पहचान, मौत के कारण समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पायेंगी.

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जायेंगे कंकाल

डीसीपी रासप्रीत सिंह ने कहा है कि बरामद कंकालों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जांच रिपोर्ट से पता चल पायेगा कि इन लोगों की मौत कब हुई थी. मृतकों की पहचान और उनकी मौत के कारणों से जुड़ी अहम जानकारियां भी सामने आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: हुगली से लापता व्यवसायी का शव नदिया के शांतिपुर से बरामद

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई आपराधिक गतिविधि थी या फिर किसी अन्य वजह से कंकाल जंगल में पहुंचे. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

The post पश्चिम बंगाल : दुर्गापुर के मलानदिघी में एक साथ 4 नरकंकाल मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles