Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभेंदु सरकार बने अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभेंदु सरकार बने अध्यक्ष

West Bengal BJP OBC Morcha Office Bearers List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों यानी ऑफिस बियरर्स की घोषणा कर दी है. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर रविवार को ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की. मोर्चा का अध्यक्ष शुभेंदु सरकार (बुला) को बनाया गया है. 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 ऑफिस सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, ट्रेजरर यानी कोषाध्यक्ष, आईटी इन-चार्ज, सोशल मीडिया इन-चार्ज और मीडिया इन-चार्ज की नियुक्त की गयी है.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के ये हैं 8 उपाध्यक्ष

पार्टी ने विजय कुमार महतो, प्रसेनजित घोष, अमलेंदु विकास दत्त, सुदीप पॉल, विनीता बराल मोदक, प्रियंका हवलदार, जगदीश प्रमाणिक और सुभाष महतो को ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के ये हैं 3 महामंत्री और 8 मंत्री

ईश्वर दयाल साव, सुब्रत मंडल और सुमित पॉल को महामंत्री बनाया गया है. मीनाक्षी दास कर्माकर, संचिता बाग, अमित साहा, उमेश यादव, प्रेम साव, प्रकाश जायसवाल, संजीव बनिक और राखाल नटुआ को पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा का मंत्री बनाया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सायंतनी दास भौमिक बनी सोशल मीडिया इन-चार्ज

संदीप घोष (ऋषि) को ऑफिस सेक्रेटरी और अनिमेष मंडल को ज्वाइंट ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया इन-चार्ज की जिम्मेदारी सायंतनी दास भौमिक को और मीडिया इन-चार्ज की भूमिका अशोक खवाड़िया को दी गयी है.

West Bengal BJP OBC Morcha Office Bearers List

पदाधिकारी का नाम पद
शुभेंदु सरकार (बुला) अध्यक्ष
विजय कुमार महतो उपाध्यक्ष
प्रसेनजित घोष उपाध्यक्ष
अमलेंदु विकास दत्त उपाध्यक्ष
सुदीप पॉल उपाध्यक्ष
विनीता बराल मोदक उपाध्यक्ष
प्रियंका हवलदार उपाध्यक्ष
जगदीश प्रमाणिक उपाध्यक्ष
सुभाष महतो उपाध्यक्ष
ईश्वर दयाल साव महामंत्री
सुब्रत मंडल महामंत्री
सुमित पॉल महामंत्री
मीनाक्षी दास कर्माकर मंत्री
संचिता बाग मंत्री
अमित साहा मंत्री
उमेश यादव मंत्री
प्रेम साव मंत्री
प्रकाश जायसवाल मंत्री
संजीव बनिक मंत्री
राखाल नटुआ मंत्री
संदीप घोष (रिषी) ऑफिस सेक्रेटरी
अनिमेष मंडल ज्वाइंट ऑफिस सेक्रेटरी
सायंतनी दास भौमिक सोशल मीडिया इन-चार्ज
अशोक खवाड़िया मीडिया इन-चार्ज
स्रोत : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा

इसे भी पढ़ें

अली हुसैन बने बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट यहां देखें

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा में होंगे 8 उपाध्यक्ष, 3 सेक्रेटरी समेत 28 पदाधिकारी, पूरी लिस्ट यहां देखें

हुमायूं कबीर को घेरने के लिए तृणमूल ने बनाया खास प्लान, बालू दा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बंगाल चुनाव से पहले 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

The post पश्चिम बंगाल भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभेंदु सरकार बने अध्यक्ष appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles