Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल में भाजपा ला सकती है सीएम फेस, पहले होगा इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

Bengal Election: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा इस बार हर हाल में सत्ता पाना चाहती है. इसको लेकर भाजपा की रणनीति में कई बदलाव दिख रहे हैं. तीन दिनों तक बंगाल को लेकर दिल्ली में चली बैठकों के बाद यह खबर आ रही है कि भाजपा इस बार बंगाल में सीएम फेस के साथ चुनावी मैदान में उतर सकती है. अमित शाह इस रणनीति पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने बंगाल के प्रमुख नेताओं के साथ इस मसले पर बात की है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी इसपर चर्चा की है. प्रधानमंत्री आवास पर हुई समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेता शामिल थे.

बंगाल को लेकर उम्मीद से है भाजपा

पार्टी के पास इंटरनल सर्वे के रिपोर्ट्स आ गए हैं. बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग बदलाव चाहते हैं. वह इस बार परिवर्तन के लिए वोट करेंगे. पार्टी भी अपनी रणनीति में कई बदलाव कर रही है. उम्मीदवारों के चयन में इस बार युवाओं को मौका देने की बात सामने आ रही है. पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बाद चुनाव की तारीख आ सकती है. पार्टी पहले चरण में 145 से 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टिकट उसी को जिसकी जीतने की संभावना सबसे अधिक

भाजपा के एक नेता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहले करेंगे, जिस पर पिछले चुनाव में हम बेहद कम मार्जिन से चुनाव हारे. साथ ही, उन निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम का एलान पहले किया जाएगा, जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अधिक है. इससे हमारे उम्मीदवार को पहले से चुनाव प्रचार करने का फायदा मिल सके. बीजेपी नेता ने कहा कि पीएम मोदी मीटिंग में इस बात पर जोर दिया कि टिकट उसे दिया जाए, जिसकी जीतने की संभावना सबसे अधिक हो और जमीन पर लोगों का उससे जुड़ाव हो.

Also Read: भाजपा ने तय किये 150 उम्मीदवार, चुनाव तारीख घोषित होते ही जारी होगी पहली लिस्ट

The post पश्चिम बंगाल में भाजपा ला सकती है सीएम फेस, पहले होगा इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles