
बैरकपुर से मनोरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट
Bengal Love Jihad : उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर चार के एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर फर्जी पहचान पत्र बनाकर एक हिंदू लड़की से शादी रचायी और फिर जब कुछ माह बाद लड़की को असलियत का पता चला तो कथित तौर पर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव देते हुए अत्याचार करने लगा. पीड़िता की शिकायत पर बुधवार देर रात टीटागढ़ थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाकर कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार किया.
राहुल बनकर फरहान ने की शादी
टीटागढ़ थाने ने बताया है कि आरोपी युवक का असली नाम फरहान खान है. वह टीटागढ़ के बांसबागान इलाके का निवासी है. लड़की टीटागढ़ के वार्ड नंबर पांच की निवासी है. पीड़िता का आरोप है कि फरहान ने उसे खुद को राहुल के रूप में परिचय देकर शादी रचायी. वह कथित तौर पर अपना दस्तावेज भी इसके लिए फर्जी तरीके से राहुल के नाम से बनवाया था. शादी के बाद वह लड़की को लेकर सोदपुर स्टेशन के पास किराये के एक घर लेकर रहने लगा था.
धर्म बदलने का देने लगा दबाव
कई माह रहने के बाद इस बीच लड़की को युवक के धर्म पर संदेह हुआ. जब उसे पता चला कि युवक मुस्लिम है, तो उसने विरोध किया, तो उस पर अत्याचार करने लगा. यहां तक की आरोप है कि लड़की पर धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बना कर प्रताड़ित करने लगा था. वह फिलहाल सात माह की गर्भवती भी हो चुकी है. मामले का पता चलते ही पीड़िता को साथ लेकर विश्व हिंदू परिषद भी थाने पहुंची. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मामले की जांच कर रही पुलिस
विश्व हिंदू परिषद के बैरकपुर जिला सचिव पिनाकी चट्टोपाध्याय ने कहा है कि यह घटना चौंकाने वाली है. लगभग एक साल पहले आरोपी युवक ने हिंदू नाम से आधार कार्ड बनाकर एक हिंदू लड़की को फंसाया और शादी रचाया और वह गर्भवती हो गयी, तो अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव देकर अत्याचार करने लगा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर


