Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पहले मैच में मां रंकिणी की टीम ने केएच ट्रेडिंग को नौ विकेट से हराया


भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ प्रीमियर लीग सीजन 1 बिग बैश धमाका के प्लस टू हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को दूसरे दिन पहला मैच के एच ट्रेडिंग बनाम मां रंकिणी इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें के एच ट्रेडिंग पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 43 रन बनाया। जबाबी पारी खेलने आई मां रंकिणी की टीम 1 विकेट खोकर 44 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच रोहन को चुना गया। दूसरा मैच गजराज इलेवन चाकुलिया बनाम एच ट्रेडिंग के बीच मैच खेला गया। जिसमें एच ट्रेडिंग पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 33 रन बनाया। वहीं गजराज इलेवन चाकुलिया ने 2.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 34 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच के लिए देव को मैन ऑफ द मैच नवाजा गया। तीसरा मैच आमदा फाइटर बनाम मां रंकिणी कोकपाड़ा के बीच खेला गया। आमदा फाइटर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 73 रान बनाया। जबाबी पारी में मां रंकिणी कोकपाड़ा की टीम 4.4 ओवर में 74 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। इस मैच में मुन्ना को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। चौथा मैच आमदा फाइटर बनाम गजराज इलेवन चाकुलिया के बीच खेला गया। आमदा फाइटर निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने आई गजराज इलेवन 5 विकेट खोकर 62 रन ही बनाया सका। यह मैच आमदा फाइटर 32 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सुन्दर मोहन मार्डी को चुना गया। इस प्रतियोगिता में छह टीम हिस्सा ले रही है। जयसवाल स्पोर्ट्स, आमदा फाइटर, गजराज चाकुलिया, के एच ट्रेडिंग, मां रंकिणी 11, सिंहभूम लायंस लीग में हिस्सा ले रही है। वहीं बुधवार कुल छ: मैच को खेला जाएगा। खेल को सफल बनाने में कमेटी के इरफान अली, मो तासिम, वकील अहमद, लाल्टु दास, सुमन कुमार, शिवम, अरमान अली, अरशद अहमद, शेख शमीम, खुर्शीद अली, मो सलिम, मुश्ताक अली एवं शकील अहमद आदि विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles