Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोटरसाइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल

गढ़वा| भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव निवासी मंजूर अंसारी का पुत्र मुस्तफा अंसारी मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुस्तफा अंसारी गाड़ी का पेट्रोल लेने के लिए गया था। वहां से वापस अपने घर आ रहा था इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में दूसरी मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles