Top 5 This Week

Related Posts

'पांच राज्यों में BJP का होगा सुपड़ा साफ':किशनगंज में कांग्रेस विधायक कमरूल हुदा असम के मुख्यमंत्री पर भड़के


किशनगंज। में कांग्रेस विधायक कमरूल हुदा ने गुरुवार को शहर के सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पोठिया प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए आगामी पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा की हार और कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। विधायक हुदा ने बताया कि किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड की 22 पंचायतों के बिजली उपभोक्ताओं को अब छोटे-मोटे कार्यों के लिए बहादुरगंज विद्युत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले उन्हें बहादुरगंज जाना पड़ता था, लेकिन अब पोठिया को किशनगंज विद्युत कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह पहल उनके द्वारा विधानसभा में समस्या उठाने और मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को पत्र लिखने के बाद हुई है। पोठिया के उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा कमरूल हुदा ने मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का आभार जताते हुए कहा कि इस कदम से पोठिया के उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बिजली बिल में हुए बदलावों पर भी सरकार से विचार करने का आग्रह किया। हुदा ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है और बिल भी अधिक आ रहा है। इस दौरान, श्री हुदा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हार की बौखलाहट के कारण सरमा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। ”पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा को करारी हार मिलेगी” विधायक हुदा ने दावा किया कि आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा को करारी हार मिलेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश को बांटने और हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने वालों का सफाया हो जाएगा।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, इमाम अली चिंटू, आजाद साहिल, जमशेद आलम, अरुण कुमार साह, सजल कुमार साहा, मोहम्मद लाल, मजहरुल हसन, इंदू हुसैन, शमशुल हक सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

Popular Articles