Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में गाय के कारण बाइक-टेम्पो भिड़ंत:संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी


पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भिलाई बरमसिया गांव निवासी 50 वर्षीय जोबाई हेंब्रम के रूप में हुई है। वहीं, घायल 30 वर्षीय मोहन हेंब्रम भी उसी गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। सड़क पर अचानक आई गाय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोबाई हेंब्रम अपने साथी मोहन हेंब्रम के साथ मोटरसाइकिल से रंगा से बलिया डंगाल होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलिया डंगाल स्थित क्रेशर प्लांट के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सामने से आ रहे टेम्पो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में जोबाई हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने जताई चिंता घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सड़क पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ देना हादसों की बड़ी वजह बन रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles