Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में टोटो पलटने से 8 लोग घायल:शादी से लौट रहे थे सभी, चार गंभीर, खाई में गिरता तो हो सकता था बड़ा हादसा


पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में रविवार को एक सड़क हादसे में टोटो चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुंजबोना मुख्य सड़क पर लब्दाघाटी के समीप हुई, जहां चलती टोटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शादी से लौट रहे थे परिजन जानकारी के अनुसार, बड़पोखर गांव निवासी हिबजूल अंसारी अपने परिजनों के साथ गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांसमुंडी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार को कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी एक तीन पहिया टोटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लब्दाघाटी के पास वाहन असंतुलित हो गया और पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और टोटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल होने वालों में चालक सोयेल अंसारी (40), हिबजूल अंसारी (42), फरजान बीबी (30), अफसाना बीबी (35), असीमा खातून (15), अजीरा खातून (12), नजीरा खातून (10) और आयान मियां (8) शामिल हैं। खाई में गिरता तो हो सकता था बड़ा हादसा सीएचसी में डॉ. मुकेश बेसरा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से फरजान बीबी, नजीरा खातून, सोयेल अंसारी सहित चार लोगों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं और सड़क किनारे गहरी खाई होने के कारण खतरा बना रहता है। गनीमत रही कि टोटो खाई में नहीं गिरा, वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles