पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लगभग 40 से 50 हजार रुपए के मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए पदार्थों में ब्राउन शुगर और गांजा शामिल है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को हिरणपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी स्थित कृष्णा साहा के बंद पड़े घर के पास पहुंची। वहां कुछ लोग सिगरेट, बीड़ी और गांजा का नशा करते पाए गए। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। गठित छापेमारी दल ने अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा बेच रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। इनकी पहचान तारापुर निवासी कृष्णा कुमार साहा और हाथकाठी छिटकापाड़ा निवासी सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई। पूछताछ के बाद कृष्णा साहा के बंद पड़े घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सिल्वर रंग के प्लास्टिक में लिपटा हुआ कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर, पीले रंग के थैले में कुल 1.6 किलोग्राम गांजा, चार इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, एक चिलम, 1000 पीस छोटे-बड़े प्लास्टिक के पैकेट और एक काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 40 से 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड संख्या 40/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सूरज दुबे का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं।
पाकुड़ में मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:हिरणपुर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर और गांजा बरामद, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई