Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में तंबाकू जब्त:बंगाल से महेशपुर ले जाया जा रहा था माल, हादसे के बाद लोगों ने पकड़ा, हुआ खुलासा


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में तंबाकू जब्त किया है। यह कार्रवाई पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर स्थित सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के पास की गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से गुजर रही स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भागने लगा, लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ दूर तक उसका पीछा किया और वाहन को रुकवाने में सफल रहा। इसके बाद उसने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया। वाहन की जांच में मिले तंबाकू से भरे बोरे पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़े-बड़े बोरे लदे हुए पाए गए। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि इन बोरों में खैनी (तंबाकू) भरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे तत्काल थाने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाहन के कागजातों की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तंबाकू की यह खेप पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र से लोड की गई थी और इसे महेशपुर ले जाया जा रहा था। इस खुलासे के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई। दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी मामले की सूचना मिलने पर एसडीपीओ कुमार गौरव भी नगर थाना पहुंचे और चालक से विस्तृत पूछताछ की। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसमें तंबाकू लदे होने की पुष्टि प्रारंभिक जांच में हुई है। हालांकि, विधिवत कार्रवाई के तहत दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बाद ही वाहन की पूरी तलाशी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल स्कॉर्पियो और चालक दोनों को थाना परिसर में रखा गया है। पश्चिम बंगाल से इतनी बड़ी मात्रा में तंबाकू की खेप महेशपुर ले जाने के पीछे क्या उद्देश्य था, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles