Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीजीएल : सिसई के बीडब्ल्यूओ रांची से गिरफ्तार:अभ्यर्थी के साथ एजेंट भी था कुंदन कुमार, पैसे लेकर कई अभ्यर्थियों को पास कराया था


जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी ने पलामू के डुमरी निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीजीएल परीक्षा पास कर गुमला के सिसई में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्ल्यूओ) के पद पर तैनात था। इस पूरी गड़बड़ी में वह दोहरी भूमिका में था। खुद सीजीएल का अभ्य​र्थी होने के साथ ही परीक्षा माफिया के लिए सक्रिय एजेंट के रूप में काम कर रहा था। सीआईडी के मुताबिक उसने कई अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली और सिंडिकेट के जरिए परीक्षा में पास कराया। कुंदन कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब सीआईडी उन सभी सफल अभ्यर्थियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है, जिन्हें इसने पैसे लेकर और सेटिंग के जरिए पास कराया था। जांच एजेंसी इन सभी अभ्यर्थियों के अंकों, ओएमआर शीट, परीक्षा केंद्रों और इनके बीच हुए संदिग्ध बैंक लेन-देन की पड़ताल कर रही है। सीआईडी सूत्रों के अनुसार, इन सभी की पहचान कर जल्द ही इनके खिलाफ भी सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा और इन्हें पूछताछ के दायरे में लाया जाएगा। कुंदन ने जिसे पास करवाया, अब उनकी जांच होगी कुंदन की गिरफ्तारी के बाद अब सीआईडी उन सफल अभ्यर्थियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है, जिन्हें इसमें पैसे लेकर सेटिंग से पास कराया था। जांच एजेंसी इन सभी अभ्यर्थियों के अंक, ओएमआर शीट, परीक्षा केंद्र और इनके बीच हुई संदिग्ध लेनदेन की पड़ताल कर रही है। सीआईडी सूत्रों के अनुसार जल्दी ही इनकी पहचान कर इनसे पूछताछ की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles