Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सतगावां में बंद घर से 15 लाख के जेवरात चोरी:नागपुर में रहने वाले कुणाल सिंह के घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी


कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई में कुणाल सिंह के बंद घर में चोरी हुई है। चोरों ने करीब 15 लाख रुपए के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। गृह स्वामी कुणाल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में रहते हैं। वे हर 4-6 महीने में अपने पैतृक घर आते-जाते हैं। इस बार वे 6 सितंबर को नागपुर लौट गए थे। उनका घर करीब डेढ़ महीने से बंद था। शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके चचेरे भाई ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है और सामान बिखरा पड़ा है। कुणाल सिंह के अनुसार, चोरों ने उनकी पत्नी और बच्चे के सोने-चांदी के जेवरात चुराए। इनमें सोने की चेन, कान की बालियां, कंगन और चांदी के पायल शामिल हैं। वह अभी नागपुर में हैं। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी के सुराग जुटा रही है। चोरी कब हुई, पुलिस इसका पता लगा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों के अंदर ऐसे में घर को सुनसान छोड़कर कहीं आने-जाने में भी संकोच की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी की गई सामग्री बरामद करने का भरोसा दिलाया है।

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार चोरों द्वारा घर के बाहरी दीवार को फांदकर अंदर प्रवेश किए जाने की आशंका है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles