Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पार्किंग में युवक को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं


रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ड्रामा बार के संचालक और स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक युवक ने एसएसपी और सिटी एसपी से शिकायत की है। पीड़ित मो. कामरान हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। एसएसपी व सिटी एसपी को दिए आवेदन में कामरान ने कहा है कि 25 मई की अहले सुबह करीब 5 बजे वह अपने दोस्त ज्ञान को लेने ड्रामा बार पहुंचा था। इसी दौरान पार्किंग में गाड़ी लगाने के समय बार संचालक गौरव सिंह, मौसम सिंह, सौरभ सिंह, स्टाफ असजद अली, नेहाल तिवारी और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह जान बचाकर लालपुर थाना पहुंचा और पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। कार्रवाई करने के बजाए पुलिस पूरे मामले को टाल-मटोल कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी व सिटी एसपी को वह सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है जिसमें मारपीट करते हुए आरोपी दिखाई दे रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles