Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पासिंग आउट के बाद मां से गले मिलकर रोई सिंधु:जमुई पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह, नीलू ने मां को दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद


जमुई के मलयपुर पुलिस लाइन में शनिवार को दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। जहां कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 581 महिला सिपाही बिहार पुलिस सेवा का हिस्सा बनीं। इस दौरान किसी ने अपनी मां को गले लगाकर खुशी के आंसू बहाए, किसी ने माता-पिता के चरणों में दंडवत प्रणाम किया, तो किसी ने अपने भाई और पिता के सिर पर टोपी सजाकर सम्मान और गर्व का एहसास कराया। बेगूसराय, मुंगेर और बांका जिलों से आई प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने महीनों की कठिन ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई। आकर्षक मार्च पास्ट, अनुशासित कदमताल और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन मैदान में पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ मौजूद थी, जो अपनी बेटियों, बहनों और रिश्तेदारों की इस उपलब्धि की गवाह बनी। मां को दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद बक्सर जिले की नीलू कुमारी एक किसान धर्मेंद्र सिंह की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस में भर्ती होना उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने लगातार मेहनत की, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा को सफलतापूर्वक पार किया। पासिंग आउट के बाद नीलू सबसे पहले अपनी मां के पास पहुंचीं और उनके चरणों में दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। दीक्षांत परेड समारोह की तस्वीरें… पासिंग आउट के बाद मां से गले मिलकर रोई वहीं गया जिले के आमस थाना क्षेत्र की सिंधु कुमारी ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे खुशी भरा दिन है। हालांकि, उन्हें इस बात का मलाल भी रहा कि उनकी बड़ी बहन दौड़ परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं। पासिंग आउट के बाद सिंधु अपनी मां मुनकी देवी से गले मिलकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने अपनी टोपी पिता लालदेव यादव के सिर पर सजाकर उनके संघर्ष और त्याग को सम्मान दिया। मां-बेटी और पिता-पुत्री के इस भावुक मिलन ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। परेड मैदान में हर तरफ गर्व, खुशी और भावनाओं का संगम दिखाई दे रहा था। किसान परिवारों की बेटियों ने अपने सपनों को साकार कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के आगे कोई मंजिल दूर नहीं होती। प्रशिक्षु सिपाही को पढ़ाया विनम्रता-ईमानदारी का पाठ मौके पर DIG राकेश मुंगेर प्रक्षेत्र ने प्रशिक्षु सिपाही को अनुशासन, विनम्रता और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। जमुई डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, बीएसएपी संजय कुमार, प्रशिक्षण केंद्र में उप प्राचार्य DSP ज्योति कुमारी, एसएसबी के असिटेंट कमांडेंट डा. रोहित,सीआरपीएफ के सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles