Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पिछरी फीडर चौ​बीस घंटे से ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी


भास्कर न्यूज | तुपकाडीह पिछले दिन आई तेज आंधी और तूफान के कारण पिछरी फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो सकी है। लगातार ब्लैकआउट की स्थिति से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने से लोगों के घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई समेत रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इधर, बिजली विभाग के कर्मी गिरे हुए तारों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। गुरुवार दोपहर आंधी और बारिश होने से मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई, जिसके कारण बिजली बहाल नहीं की जा सकी। विभागीय कर्मियों ने बताया कि कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार टूटकर गिर गए हैं। ऐसे में मरम्मत कार्य पूरा होने और मौसम साफ होने के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकेगी। बताया जा रहा है कि बुधवार को आई तेज आंधी और तूफान के दौरान हिंदुस्तान पुल के समीप कई पेड़ बिजली तारों पर गिर गए थे, जिससे फीडर पूरी तरह बाधित हो गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles