![]()
गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बगहा गांव में गुरुवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब 55 वर्षीय रामप्रीत साह घर में टेबल फैन का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। प्लग के कटे-फटे तार के कारण अचानक करंट उतर आया और रामप्रीत बिजली के संपर्क में आ गए। प्लग लगाते ही करंट की चपेट में आए रामप्रीत जानकारी के अनुसार, रामप्रीत साह घर में टेबल फैन चलाने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान प्लग के क्षतिग्रस्त तार के कारण उन्हें जोरदार करंट लगा। करंट लगने के बाद वह चीखने लगे और बिजली के तार से चिपक गए। पिता को तड़पता देख बचाने पहुंचा बेटा पिता की चीख सुनकर उनका बेटा राजन कुमार मौके पर पहुंचा। रामप्रीत को करंट की चपेट में देख राजन ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, बिना बिजली की सप्लाई बंद किए पिता को छूने के कारण राजन भी करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल घर की मेन बिजली सप्लाई बंद की। इसके बाद दोनों को बिजली के संपर्क से अलग किया गया। निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को निजी वाहन से गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। कटे-फटे तार से हुआ हादसा परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, टेबल फैन के प्लग में कटे-फटे तार के कारण बिजली का करंट उतरने से हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पिता को करंट लगा तो बचाने दौड़ा बेटा, दोनों झुलसे:गोपालगंज में टेबल फैन का प्लग लगाते समय हादसा, अस्पताल में भर्ती

