Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटे की हत्या की:दशहरा मनाने रांची से लौटा था, आरोपी पिता ने सरेंडर किया; कहा- गिरने से मौत हुई


गुमला के पोजेगा गांव में एक पिता ने अपने 40 वर्षीय बेटे कुलदीप यादव की टांगी से वार कर हत्या कर दी। कुलदीप दशहरा मनाने रांची से घर लौटा था। आरोपी पिता हरिनारायण यादव ने थाने में सरेंडर कर दिया है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। हरिनारायण और कुलदीप घर पर अकेले थे। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई, जो विवाद में बदल गई। आरोप है कि हरिनारायण ने कुलदीप पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पिता हरिनारायण का कहना है कि कुलदीप की मौत सीढ़ी से गिरने से हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुलदीप घटना के समय शराब के नशे में था। विवाद का असली कारण स्पष्ट नहीं है। तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
कुलदीप यादव अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस पर्व को परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए वह घर आया था, वही पर्व परिवार के लिए जिंदगी भर का गम बन गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles