![]()
गयाजी में पितृपक्ष मेले की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। जिला प्रशासन ने लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आसान आवागमन के लिए कमर कस ली है। मंगलवार शाम को मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एएन, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार और नगर आयुक्त डॉ. गगन शहीद समेत कई बड़े अधिकारियों ने विष्णुपद मंदिर और देवघाट का दौरा किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था, घाटों की हालत, साफ-सफाई, पीने का पानी, रोशनी का इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह भी देखा कि मेले के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. ने बताया कि तैयारियां अच्छे से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष 25 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गयाजी आएंगे। हम सभी उनका स्वागत अपने मेहमानों की तरह करेंगे और यह पक्का करने की कोशिश करेंगे कि उन्हें कोई परेशानी न हो। पिंडदान के दौरान एक बड़ी समस्या यह रहती थी कि कहीं कोई व्यक्ति अपने परिवार या समूह से बिछड़ जाता था। इस बार इस समस्या से निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है। तकनीकी माध्यमों से ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे यदि कोई व्यक्ति कहीं छूट जाता है या बिछड़ जाता है तो उसे तुरंत खोजने और उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद मिल सके। ठहरने के लिए भी बड़े स्तर पर व्यवस्था कहा कि ठहरने के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई है। लगभग 40 फुट लोकेशन से लेकर विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शहर की ओर से भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं।
वरीय अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया।
जहां कमी हुई, वहां काम पूरा करने के निर्देश
प्रशासन की कोशिश है कि पितृपक्ष मेला में गयाजी आने वाले श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान को शांतिपूर्ण और सुविधाजनक तरीके से पूरा कर सकें। इसके लिए अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। विष्णुपद मंदिर और देवघाट के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखा और जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पितृपक्ष मेले की तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा:विष्णुपद-देवघाट पहुंचे आयुक्त, DM और SSP, कहा- श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी

