Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

2 हजार से ज्यादा जीविका दीदियां बनीं लखपति:मोतिहारी में संस्कार जीविका महिला सहकारी समिति की एनुअल जनरल मीटिंग में खुलासा


मोतिहारी के मेहसी प्रखंड में संस्कार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय सभागार में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति की सभी सदस्य शामिल हुईं। सभा की अध्यक्षता समिति की सचिव सरिता कुमारी ने की। जीविका के बीपीएम सुभाष कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रार्थना और स्वागत गान के बाद सचिव दीदी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। आय-व्यय का विवरण दिया गया रिपोर्ट में पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों, परियोजनाओं और वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी गई। सदस्यों ने रिपोर्ट की तारीफ की। कोषाध्यक्ष दीदी ने समिति की आर्थिक स्थिति, बचत, कर्ज और लाभांश बांटने का ब्यौरा दिया। आय-व्यय का विवरण सभी सदस्यों के सामने रखा गया। इस मौके पर बीपीएम सुभाष कुमार ने लेखा से संबंधित कई जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि सीएलएफ के अंतर्गत 2 हजार से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं। नए कार्यक्रमों का खाका तैयार किया इस साल ICDS को 14 हजार स्कूल पोशाक बांटी गई है। उन्होंने कहा कि यह सब जीविका में वित्तीय अनुशासन से ही संभव हो पाया है। आम सभा में सभी सदस्यों को अपने सुझाव रखने का मौका दिया गया। सदस्यों ने समिति की योजनाओं और भविष्य की कार्य योजना पर विचार रखे। अगले साल के लिए महिला स्वावलंबन को और मजबूत करने के लिए नए कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया, जिस पर सभी ने सहमति दी। मौके पर मौजूद कई समुदाय समन्वयक कार्यक्रम के आखिर में बीपीएम सुभाष कुमार ने सबसे अच्छा काम करने वाले कैडरों, समूहों और ग्राम संगठनों को इनाम दिया और सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कार्यालय सहायक प्रमोद कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ मधुसूदन, सीसी सोनू कुमार, सीमा, एसी प्रतिमा कुमारी सहित कई समुदाय समन्वयक मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles