Top 5 This Week

Related Posts

पिपरा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने से हादसा, एक गंभीर घायल


सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है। यह दुर्घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटिंग चौक स्थित हांजी टोला मस्जिद के सामने, विशनपुर वार्ड संख्या 11 के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आपस में टकरा गईं। घायलों की पहचान जीवछपुर वार्ड संख्या 04 निवासी 41 वर्षीय दिलीप पासवान (पिता गरीब पासवान) और 30 वर्षीय अजय कुमार पासवान (पिता मनोज पासवान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलीप पासवान जीवछपुर से पिपरा की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पिपरा से महेशपुर की तरफ जा रही थी। कटिंग चौक के पास दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दिलीप पासवान को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अजय कुमार पासवान को हल्की चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दिलीप पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल सुपौल में जारी है। पिपरा थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया और उनका उपचार चल रहा है।

Spread the love

Popular Articles