Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पिपलावां में नहर पथ पर बाइक हादसा:27 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद पटना जाते वक्त हुई दुर्घटना


पीपलावां थाना क्षेत्र के बिक्रम-नौबतपुर नहर पथ पर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के सेलगढ़ निवासी आनंद विशाल (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह विजय कुमार के इकलौते पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, आनंद विशाल पटना में कैब चलाते थे। बुधवार शाम वह अपने घर पर दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद पटना जाने के लिए अपनी R15 बाइक से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी। फरीदपुरा के पास अचानक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर से युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीपलावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पीपलावां थाना के अपर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे मौके पर पहुंच गए हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इकलौते पुत्र की असामयिक मृत्यु से परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी दुख का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles