Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीएचडी में पहली बार आरक्षण : रिकॉर्ड आवेदन आए, 1 सीट पर 4 से अधिक दावेदार


331 सीटों के लिए 1470 आवेदन, 24 से 29 सितंबर तक होंगे इंटरव्यू रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन के लिए इस बार रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। यूजीसी पीएचडी रेगुलेशन-2022 लागू होने के बाद पहली बार हो रहे दाखिले में 331 सीटों के लिए 1470 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी औसतन एक सीट पर 4.44 दावेदार हैं। इस बार पीएचडी सीटों पर पहली बार राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार आरक्षण रोस्टर भी लागू किया गया है। विषयवार प्रतिस्पर्धा हालांकि अलग-अलग होगी। अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, इतिहास और राजनीति विज्ञान में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। जिन विषयों में सीटें कम हैं, वहां एक सीट के लिए दावेदारों की संख्या कई गुना अधिक हो सकती है। शोध के प्रति बढ़ा है रुझान, पात्रता के आधार पर नामांकन कम सीट वाले विषयों में ज्यादा प्रतिस्पर्धा- -डॉ. परवेज हसन, रिसर्च डायरेक्टर पीएचडी की सीटें सभी विषयों में बराबर नहीं हैं। किसी विषय में सीटों की संख्या अधिक है तो किसी में बहुत कम। मसलन, 20-30 सीट वाले विषय में आवेदन और सीट का अनुपात अलग होगा। एक-दो सीट वाले विषय में कुछ दर्जन आवेदन आने पर भी प्रतिस्पर्धा अधिक हो सकती है। एडमिशन में इंटरव्यू बनेगा निर्णायक पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर-नेट और गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं पास अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से गुजरना होगा। इंटरव्यू 30 अंकों का होगा। अधिकांश विषयों में सीटें कम होने के कारण चयन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। 16 सितंबर को जारी होगी शॉर्टलिस्टेड लिस्ट…यूनिवर्सिटी के पीएचडी एडमिशन शेड्यूल के अनुसार 16 सितंबर को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी। 17-18 सितंबर को अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। 21 सितंबर को इंटरव्यू के लिए फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। 24 से 29 सितंबर तक विभागीय इंटरव्यू होंगे और 30 सितंबर को मेरिट-कम-सेलेक्शन लिस्ट जारी होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles