Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम की ब्रिगेड रैली में शामिल होंगे पांच लाख से भी अधिक लोग

पीएम की ब्रिगेड रैली में शामिल  होंगे पांच लाख से भी अधिक लोग

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा

लोकभवन में नवनियुक्त राज्यपाल आरएन रवि से की मुलाकात

संवाददाता, कोलकाताविधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को महानगर के ब्रिगेड मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के संबंध में कहा कि इस बार सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सभा में पांच लाख से भी ज्यादा कार्यकर्ता, समर्थक व आम लोग शामिल होंगे. अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में हमने पूरी कार्य व्यवस्था तैयार की है, जिसके तहत हम मौजूदा समय में काम कर रहे हैं. राज्य में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी सुनील बंसल, भूपेन यादव, मंगल पांडेय, विप्लव देव, अमित मालवीय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी की जा रही है. शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने लोकभवन में राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर गीता भेंट की. राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मैंने राज्यपाल को स्पष्ट कहा है कि आप संविधान के हितों की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि उसके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो. साथ ही, उन्होंने घुसपैठियों का भी जिक्र किया और कहा कि इस दिशा में भी हमें कठोर कदम उठाना होगा. घुसपैठिये राज्य के संसाधनों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में हमें उन्हें चिह्नित करके बाहर का रास्ता दिखाना होगा. वहीं, उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई अपनी मुलाकात को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे आदमी हैं. राष्ट्र के हितों के प्रति समर्पित हैं. मुझे विश्वास है कि वह पश्चिम बंगाल में संवैधानिक सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.

The post पीएम की ब्रिगेड रैली में शामिल होंगे पांच लाख से भी अधिक लोग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles